कनिका सिंह राठौड़ के जिला प्रमुख बनने पर बिसाऊ में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
पूर्व पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री के समर्थकों ने मनाई जीत की खुशी, अदनान तंवर ने राजेंद्र सिंह राठौड़ की चुनावी रणनीति को सराहा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : चूरू जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ की जीत पर बिसाऊ में भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री की टीम के सदस्यों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह राठौड़, कनिका सिंह राठौड़, हारुन खत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। समर्थकों ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
असंभव को संभव बनाना राठौड़ की पहचान : तंवर
पूर्व पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री के सहायक अदनान तंवर ने कहा कि असंभव को संभव बनाना ही राजेंद्र सिंह राठौड़ की राजनीतिक पहचान है। उन्होंने चूरू जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की जीत को राठौड़ की चुनावी रणनीति का परिणाम बताया।
39 सदस्यीय चूरू जिला परिषद में कांग्रेस के 21, भाजपा के 17 और माकपा का एक सदस्य निर्वाचित हुआ था। इसके बावजूद जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा की कनिका सिंह राठौड़ ने 22 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी को 17 मत मिले। तंवर ने इस परिणाम को भाजपा की बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए राजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व की सराहना की।
इस अवसर पर अदनान तंवर, पार्षद आबिद तंवर, आसिफ, नफीस खत्री, अयूब खां, असलम खां, अनु कुरैशी, जाहिद पटवा, यूनुस खां, इस्माइल डायर, अजय और वकील सहित अनेक युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2570282


