[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशामुक्त भारत के निर्माण का युवाओं ने दिया संदेश, राज्य स्तर के लिए 9 प्रतिभाओं का चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशामुक्त भारत के निर्माण का युवाओं ने दिया संदेश, राज्य स्तर के लिए 9 प्रतिभाओं का चयन

राजकीय लोहिया महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद एवं युवा नेतृत्व संवाद का आयोजन, कुलदीप सिंह रहे प्रथम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मेरा युवा भारत, चूरू की ओर से राजकीय लोहिया महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद-2027 एवं विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग के तहत प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कुलदीप प्रथम, कृष्णा द्वितीय और कृतिका रहीं तृतीय

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुलदीप सिंह ने प्रथम, कृष्णा कोका ने द्वितीय तथा कृतिका दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल नौ युवाओं का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों की तीन-तीन सदस्यों वाली तीन टीमें बनाई गई हैं।

प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, कमल वशिष्ठ, सामाजिक अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक केके चंद्रवंशी एवं हरीश शर्मा शामिल रहे।

युवा संसद कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी स्नेहलता, प्राचार्य मंजू शर्मा, सुरेन्द्र सोनी, पूनम गुप्ता, मनोज योगाचार्य एवं महेंद्र खारड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन प्रधान एवं हरीश शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77