शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी, विरोध करने पर मारपीट की
शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी, विरोध करने पर मारपीट की
सीकर : सीकर में 21 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसे अपने गांव बुलाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ रेप किया। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी का भरोसा देकर बनाया संबंध
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 21 वर्षीय युवती की पहचान उसके ही इलाके में रहने वाले एक युवक से थी। युवक ने उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे शादी करने का भरोसा दिलाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने गांव मिलने के लिए बुलाया।आरोप है कि वहां युवक ने युवती के साथ रेप किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह उसकी होने वाली पत्नी है।
कई बार मिलने बुलाया, अब शादी से किया इनकार
युवती के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी उसे कई बार मिलने के लिए बुलाता रहा और उसके साथ दरिंदगी करता रहा। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया है। साथ ही युवती को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसकी बदनामी कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक के बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकले
सीकर में एक युवक के बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकलने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में मोहम्मद अयूब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर को उनके बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकल गए। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आने के बाद उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569849


