पलसाना डेयरी में घी का उत्पादन एक सप्ताह से बंद:दूध की आवक 70 हजार से घटकर 45 हजार लीटर हुई, शादियों के सीजन में मांग दोगुनी से ज्यादा
पलसाना डेयरी में घी का उत्पादन एक सप्ताह से बंद:दूध की आवक 70 हजार से घटकर 45 हजार लीटर हुई, शादियों के सीजन में मांग दोगुनी से ज्यादा
पलसाना : पलसाना में शादियों के सीजन के बीच सरस डेयरी पलसाना में दूध की आवक घटने से घी का संकट गहरा गया है। पिछले 25 दिनों में डेयरी में प्रतिदिन दूध की आवक 20 से 25 हजार लीटर तक कम हो गई है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से डेयरी में घी का उत्पादन बंद है। वहीं, 15 नवंबर के बाद से सरस के बिक्री काउंटरों पर घी की सप्लाई भी नहीं हो रही है।
शादियों के सीजन में बाजार में घी की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी हो गई है। शादी-ब्याह के आयोजनों में अधिक मांग के चलते पशुपालक डेयरी के बजाय सीधे आयोजकों को दूध बेच रहे हैं। इससे डेयरी में दूध की आवक प्रभावित हुई है।
70 हजार से घटकर 45 हजार लीटर हुई आवक
डेयरी प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक पलसाना डेयरी में प्रतिदिन करीब 70 हजार लीटर दूध की आवक हो रही थी, जो अब घटकर करीब 45 हजार लीटर रह गई है।
12 से 13 टन से बढ़कर 25 टन पहुंची मांग
सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन 12 से 13 टन सरस घी की खपत होती है, जो शादियों के सीजन में बढ़कर 24 से 26 टन तक पहुंच गई है। डेयरी प्रबंधन के अनुसार दूध और छाछ की नियमित सप्लाई बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। दूध की कम आवक के कारण घी उत्पादन के लिए अतिरिक्त दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
पलसाना डेयरी के मार्केटिंग मैनेजर बाबू सिंह ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होने के बाद दूध की आवक काफी कम हो गई है। दूध की सप्लाई बनाए रखने के लिए घी का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। दूध की आवक बढ़ते ही घी का उत्पादन दोबारा शुरू किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569844

