[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरुण चौधरी बने युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष:केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संगठन में दी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

अरुण चौधरी बने युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष:केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संगठन में दी जिम्मेदारी

अरुण चौधरी बने युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष:केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संगठन में दी जिम्मेदारी

लक्ष्मणगढ़ : राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने लक्ष्मणगढ़ के अरुण चौधरी को युवा लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अरुण चौधरी ने इस जिम्मेदारी के लिए जयंत चौधरी का आभार जताया।

नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चौधरी के पिता स्व. दिलसुख चौधरी राजस्थान लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के करीबी भी थे।

अरुण चौधरी ने कहा कि उनके लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि नेतृत्व के विश्वास और भरोसे के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें गौरव है कि पिता की तरह उन्हें भी राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

युवाओं को संगठन से जोड़ने की कही बात

अरुण चौधरी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जयंत चौधरी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77