लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस को बीजेपी से 8.4% ज्यादा वोट:दोगुनी सीटें जीतीं, सांसद की पार्टी को नोट से कम मत मिले; निर्दलीय आरएलपी से आगे निकले
लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस को बीजेपी से 8.4% ज्यादा वोट:दोगुनी सीटें जीतीं, सांसद की पार्टी को नोट से कम मत मिले; निर्दलीय आरएलपी से आगे निकले
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों लक्ष्मणगढ़, बलारां और नेछवा के पंचायत चुनाव परिणामों के विश्लेषण में कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। तीनों पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले 8.4 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त किए। हालांकि, वोट शेयर के इस अंतर के मुकाबले सीटों का अंतर करीब दोगुना रहा। कांग्रेस ने कुल 45 वार्डों में से 28 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 14 वार्डों में सफलता मिली। तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
कांग्रेस को 41.49% और बीजेपी को 33.09%
तीनों पंचायत समितियों में कुल मतदान में कांग्रेस को 41.49 प्रतिशत और भाजपा को 33.09 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह कांग्रेस का वोट शेयर भाजपा से 8.4 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं, सीटों के लिहाज से कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में दोगुनी सीटें हासिल कीं। चुनाव परिणामों के ये आंकड़े आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी राजनीतिक दलों के लिए विश्लेषण का विषय बन सकते हैं।
सांसद की पार्टी को नोटा से भी कम वोट
चुनाव परिणामों में एक और दिलचस्प आंकड़ा सामने आया। सीकर सांसद अमराराम की पार्टी माकपा (सीपीआईएम) के प्रत्याशियों को तीनों पंचायत समितियों में नोटा से भी कम वोट मिले। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में सीपीआईएम प्रत्याशियों को कुल 294 वोट मिले, जबकि 1,117 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। हालांकि, विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में माकपा के केवल तीन प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में थे।
आरएलपी ने भी दिखाई मौजूदगी, 30 प्रत्याशी उतारे
शेखावाटी क्षेत्र में राजनीतिक विस्तार की कोशिश कर रही हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी पंचायत समिति चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। पार्टी ने तीनों पंचायत समितियों में कुल 30 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इनमें नेछवा में 11, लक्ष्मणगढ़ में 10 और बलारां में 9 प्रत्याशी शामिल थे। आरएलपी प्रत्याशियों को कुल 17,744 वोट मिले, जो कुल मतदान का 10.56 प्रतिशत रहा।
निर्दलीयों का वोट शेयर आरएलपी से 3.43% ज्यादा
तीनों पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशियों का वोट शेयर आरएलपी से अधिक रहा। कुल 45 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और 23,502 वोट हासिल किए। निर्दलीयों का कुल वोट शेयर 13.99 प्रतिशत रहा। इस तरह निर्दलीय प्रत्याशियों को आरएलपी के मुकाबले 3.43 प्रतिशत अधिक वोट मिले।
कांग्रेस के लिए बढ़त, भाजपा के सामने चुनौती
कुल मिलाकर चुनाव परिणामों के आंकड़े लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। कांग्रेस ने न केवल वोट शेयर में बढ़त बनाई, बल्कि सीटों के मामले में भी भाजपा से दोगुनी सफलता हासिल की। दूसरी ओर, निर्दलीय प्रत्याशियों का 13.99 प्रतिशत वोट शेयर बताता है कि स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव भी महत्वपूर्ण रहा। आरएलपी ने 30 प्रत्याशी उतारकर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन वह निर्दलीयों से पीछे रही। वहीं, माकपा का प्रदर्शन कमजोर रहा। ये नतीजे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों और दलों की रणनीति के लिहाज से अहम माने जा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569849

