[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाणियों की ढाणी के मोड़ पर कबाड़ से सड़क संकरी:गोवंश-सांडों का जमावड़ा; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

बाणियों की ढाणी के मोड़ पर कबाड़ से सड़क संकरी:गोवंश-सांडों का जमावड़ा; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

बाणियों की ढाणी के मोड़ पर कबाड़ से सड़क संकरी:गोवंश-सांडों का जमावड़ा; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

रानोली : रानोली से बाणियों की ढाणी जाने वाली मुख्य सड़क पर कबाड़ और कचरे के ढेर से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क के मुख्य मोड़ पर कबाड़ फैलने से रास्ता संकरा हो गया है। करीब 200 मीटर तक कबाड़ जमा है। आमने-सामने से वाहन आने पर निकलना मुश्किल होता है और राहगीरों को भी परेशानी होती है।

सड़क के दूसरे हिस्से में कचरा डालने से गोवंश और सांड जमा रहते हैं। वे सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को हादसे की आशंका रहती है। इस रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मना करने के बाद भी कबाड़ नहीं हटाया गया और कचरे की समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाने, कचरा साफ करवाने और सड़क को आने-जाने लायक बनाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77