[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी बनीं जिला प्रमुख, निर्विरोध निर्वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी बनीं जिला प्रमुख, निर्विरोध निर्वाचन

जिला परिषद की 21 में से 20 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, संतोष के सामने किसी ने नहीं भरा नामांकन; पार्टी में बनी आपसी सहमति

जैसलमेर : पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर में महज 21 वर्ष की उम्र में कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। बुधवार सुबह जिला परिषद की बैठक के साथ निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय तक संतोष कुमारी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र की जांच के बाद उन्हें निर्विरोध जिला प्रमुख घोषित कर दिया गया। इतनी कम उम्र में जिले की पंचायतीराज व्यवस्था के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली संतोष कुमारी का निर्वाचन चर्चा का विषय बन गया है।

21 में से 20 सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 21 में से 20 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में महज एक सीट आई थी। जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित था। कांग्रेस से इस वर्ग के चार सदस्य निर्वाचित हुए थे। इनमें वार्ड संख्या 21 से संतोष कुमारी, वार्ड संख्या 9 से रतनाराम, वार्ड संख्या 4 से मानाराम और वार्ड संख्या 6 से कमलाराम शामिल थे।

दो गुटों के बीच बनी सहमति, संतोष के नाम पर लगी मुहर

जिला प्रमुख पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस के भीतर भी कई नाम चर्चा में थे। पोकरण क्षेत्र से निर्वाचित संतोष कुमारी को पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद खेमे की पसंद बताया जा रहा था, जबकि पूर्व विधायक रूपाराम मेघवाल के खेमे की ओर से कमलाराम का नाम आगे किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पंचायत समितियों के प्रधान पदों को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद संतोष कुमारी के नाम पर सहमति बन गई।

आरक्षण के चलते भाजपा के पास नहीं था पात्र उम्मीदवार

जिला परिषद में भाजपा की एकमात्र निर्वाचित सदस्य करुणा कंवर सामान्य वर्ग से हैं, जबकि जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा के पास जिला प्रमुख पद के लिए पात्र निर्वाचित सदस्य नहीं था। संतोष कुमारी के खिलाफ कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

महज 21 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनने के साथ ही संतोष कुमारी को जिले के ग्रामीण विकास और पंचायतीराज व्यवस्था के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77