[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचलंगी में निराश्रित श्वानों का बढ़ता आतंक, राहगीरों और मवेशियों पर कर रहे हमले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पचलंगी में निराश्रित श्वानों का बढ़ता आतंक, राहगीरों और मवेशियों पर कर रहे हमले

पचलंगी में निराश्रित श्वानों का बढ़ता आतंक, राहगीरों और मवेशियों पर कर रहे हमले

पचलंगी : कस्बे और आसपास के क्षेत्र में निराश्रित श्वानों की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़कों, बाजारों और गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे श्वानों के कारण राहगीरों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार श्वान राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पालतू मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा हादसों का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों में शाम के समय बाजारों और गलियों में आवाजाही कम हो जाती है। ऐसे में सुनसान रास्तों पर श्वानों के झुंड राहगीरों के पीछे दौड़ने लगते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के पीछे अचानक दौड़ने से वाहन का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

निराश्रित श्वानों के बढ़ते हमलों के कारण अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। बच्चों को विद्यालय छोड़ने और वापस लाने के लिए अभिभावकों को स्वयं जाना पड़ रहा है। वहीं पालतू मवेशियों पर हमलों की शिकायतों से पशुपालक भी परेशान हैं।

प्रशासन से मानवीय तरीके से नियंत्रण की मांग

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से समस्या को गंभीरता से लेते हुए निराश्रित श्वानों के टीकाकरण एवं नसबंदी सहित मानवीय और प्रभावी उपाय अपनाने की मांग की है, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77