रिटायर्ड सूबेदार की हत्या, परिजनों को SHO ने गाली दी:बोले-यह हरियाणा नहीं, जो करना है कर लो, बयान दर्ज करवाने थाने पहुंचे थे बेटा-बेटी
रिटायर्ड सूबेदार की हत्या, परिजनों को SHO ने गाली दी:बोले-यह हरियाणा नहीं, जो करना है कर लो, बयान दर्ज करवाने थाने पहुंचे थे बेटा-बेटी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में जिले में रिटायर्ड सूबेदार की हत्या के मामले में बयान लिखवाने सूरजगढ़ थाने पहुंचे परिजनों से SHO ने गाली-गलौज की। परिजनों ने 2 गवाहों के लिए पुलिस से इंतजार करने के लिए कहा तो थानाधिकारी ने कहा- “ज्यादा नाटक करने की जरूरत नहीं है, मेरा माथा खराब मत करो। यहां किसी की ‘नेतागिरी’ नहीं चलने देंगे।
परिजनों ने कहा- मेरे परिवार में किसी की हत्या हुई है, ऐसा व्यवहार मत करो। इस पर थानाधिकारी बोले- यह हरियाणा थोड़ी है, जो करना है कर लो, आईजी से बात कर लो। घटना सूरजगढ़ थाने में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की, मामले का वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रूडरोल गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार (60) बेटी की ससुराल सूरजगढ़ गांव में रविवार को दामाद और उसके परिजनों को समझाइश करने पहुंचे थे। इसी दौरान दामाद और उसके परिजनों ने सुरेश कुमार पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को बेटी के ससुर, पति और देवर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी थी।

बेटी के ससुराल में पारिवारिक विवाद सुलझाने आए थे
मृतक रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार के भतीजे बच्चन सिंह ने बताया- मंगलवार को पुलिस के बुलावे पर मेरे चाचा के बेटे अमित, प्रदीप तथा एक नाबालिग बेटा और बेटी मोनू और नाती बयान दर्ज करवाने सूरजगढ़ थाने पहुंचे थे। हम लोगों ने थानाधिकारी रामसिंह से आग्रह किया कि हमारे दो अन्य गवाह भी गाड़ी से आ रहे हैं, इसलिए बयान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कुछ देर इंतजार कर लिया जाए। इस पर वे भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

एसएचओ ने कहा- यह हरियाणा नहीं, जो करना है कर लो
थानाधिकारी ने हम लोगों से कहा- ज्यादा नाटक करने की जरूरत नहीं है, मेरा माथा खराब मत करो” मैं यहां किसी की ‘नेतागिरी’ नहीं चलने दूंगा। जब हमने उनसे शांति बरतने को कहा तो रामसिंह बोले- यह हरियाणा थोड़ी है, जो करना है कर लो और आईजी से बात कर लो। इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर परिजनों को शांत करने और बयान लिखवाने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन थानाधिकारी गुस्सा दिखाते रहे।

थानाधिकारी बोले-गुस्सा होने जैसी कोई बात नहीं
थानाधिकारी रामसिंह ने कहा- मृतक के परिजनों को बार-बार बयान देने के लिए बुलाया जा रहा था, वे समय पर नहीं आ रहे थे। आज भी वे बयान देने में देरी कर रहे थे, इसलिए उन्हें बताया कि उनके बयान देने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। गुस्सा होने जैसी कोई बात नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569764


