कोलिहान कॉपर माइंस में गूंजा सुरक्षा का संदेश, श्रमिकों ने ली सुरक्षित खनन की शपथ
40वें खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया प्राथमिक उपचार का महत्व; श्रमिकों का किया सम्मान
खेतड़ी : कोलिहान कॉपर माइंस में 40वें खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खनन कार्यों के दौरान सुरक्षा नियमों की पालना, कार्यस्थल पर सतर्कता और प्राथमिक उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवीडी बाबू ने की। मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरुषोत्तमदास बोहरा तथा विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार रहे।
कार्यपालक निदेशक बोहरा ने श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया। वहीं शशिकांत भारती ने वर्ष 2026 में हुई दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक से दिया प्राथमिक उपचार का संदेश
कार्यक्रम के दौरान कोलिहान कॉपर माइंस के योगेश सेन एवं साथी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार की उपयोगिता और घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाने का महत्व समझाया गया।
समारोह में विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभाने वाले श्रमिकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील कटेवा, विनोद यादव, राजेश कुमार, मनीष गवई, भूपेश बंबोरिया, नागेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केपीएस यादव ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2567181
