नहर सत्याग्रह के 1058 दिन पूरे, सर छोटूराम की जयंती पर किसानों ने लिया संघर्ष का संकल्प
यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग पर अड़े किसान, 26 नवंबर को जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
चिड़ावा : यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन नहर सत्याग्रह मंगलवार को 1058वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान किसानों ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक बजरंग लाल बराला ने सर छोटूराम के जीवन और किसान हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सर छोटूराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार आज भी किसान आंदोलनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
काटली नदी क्षेत्र में बनेंगे दो बड़े जलाशय : नेहरा
पूर्व प्रधान बजरंग सिंह नेहरा ने लंबे समय से आंदोलनरत किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का संघर्ष अब रंग लाने लगा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए समझौते के बाद झुंझुनूं जिले के काटली नदी क्षेत्र में दो बड़े जलाशयों के लिए 200-200 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने इसे किसानों की एकजुटता और निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया।
26 नवंबर को सभी तहसीलों में मनाया जाएगा विरोध दिवस
किसान सभा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को जिले की सभी तहसीलों में सुबह 11 बजे उपखंड अधिकारी अथवा तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया जाएगा।
किसानों से किए लिखित वादे पूरे करे सरकार : ओला
ओला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2021 को किसानों से लिखित रूप में किए गए वादों को अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया है। उन्होंने व्यापार समझौतों, नए संहिताओं और अधिसूचनाओं के माध्यम से किसान हितों को प्रभावित करने वाली नीतियां लागू करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर कोई खैरात नहीं, बल्कि अपने अधिकार मांग रहे हैं। इन अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर हरिसिंह बसेरा किढवाना, कपिल तेतरवाल, मोहित बसेरा किढवाना सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2567148


