[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सत्यनारायण मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सुनी व्रतकथा:भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर, भगवान सत्यनारायण का पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक से किया श्रृंगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सत्यनारायण मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सुनी व्रतकथा:भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर, भगवान सत्यनारायण का पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक से किया श्रृंगार

सत्यनारायण मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सुनी व्रतकथा:भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर, भगवान सत्यनारायण का पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक से किया श्रृंगार

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार शाम धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा सुनी और भजन-कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। कथा के समापन पर भगवान को भोग लगाकर आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पंचामृत अभिषेक कर फूलों से किया श्रृंगार

धार्मिक आयोजन से पहले भगवान सत्यनारायण को पंचामृत से स्नान करवाया गया। इसके बाद उन्हें नई पोशाक धारण करवाई गई और फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मुख्य यजमान रविकांत भेड़ा और लक्ष्मी देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। पंडित कमलकांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई।

सत्य में ही समाए हैं नारायण: पंडित कमलकांत शर्मा

कथा वाचन के दौरान पंडित कमलकांत शर्मा ने भगवान सत्यनारायण की कथा का धार्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संसार में नारायण ही सत्य हैं और शेष सब माया है। सत्य में ही नारायण समाए हुए हैं तथा सत्य के सहारे ही शेष भगवान पृथ्वी को धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों के संकल्पों की पूर्ति होती है।

ढोलक-मंजीरों की धुन पर महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन

कथा के दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं ने पंचामृत, फल, मिष्ठान, तुलसी पत्र और प्रसाद के साथ कथा श्रवण किया। इसके बाद महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों की मधुर धुन पर भजन-कीर्तन कर भगवान की महिमा का गुणगान किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

आरती के बाद प्रसाद वितरण

धार्मिक आयोजन के अंत में भगवान सत्यनारायण की आरती की गई। इसके बाद विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शकुंतला देवी, तारा देवी, किरण देवी, भगवती देवी, अंजू देवी, विमला देवी, सुलोचना देवी, संतोष देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, परमेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77