[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस नेता बोले- बाड़ाबंदी नहीं, हमारे बहुमत पास है:जिला प्रमुख चुनाव से पहले 13 सदस्य शपथ लेने पहुंचे, कल होगा फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस नेता बोले- बाड़ाबंदी नहीं, हमारे बहुमत पास है:जिला प्रमुख चुनाव से पहले 13 सदस्य शपथ लेने पहुंचे, कल होगा फैसला

कांग्रेस नेता बोले- बाड़ाबंदी नहीं, हमारे बहुमत पास है:जिला प्रमुख चुनाव से पहले 13 सदस्य शपथ लेने पहुंचे, कल होगा फैसला

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जिला प्रमुख चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को जिला परिषद की राजनीति में हलचल देखने को मिली। कांग्रेस के 13 जिला परिषद सदस्य एक साथ बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम रामकरण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र दिए। सदस्यों के एक साथ पहुंचने को जिला प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस की एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

बस से उतरते व शपथ लेने के बाद रवाना होते कांग्रेस जिला परिषद सदस्य।
बस से उतरते व शपथ लेने के बाद रवाना होते कांग्रेस जिला परिषद सदस्य।

कांग्रेस के 13 सदस्य एक साथ बस से पहुंचे

कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य कांग्रेस नेता विद्याधर जयानी की अगुवाई में बस से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम रामकरण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किए। शपथ ग्रहण के दौरान जिला प्रमुख चुनाव में चर्चित नामों में शामिल कांग्रेस की प्रवेश जानू और डॉ. रंजना सुधींद्र मुंड भी मौजूद रहीं। खलील बुडाना भी सदस्यों के साथ पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

जिला प्रमुख में चर्चित नामों में कांग्रेस की प्रवेश जानू और डॉ रंजना सुधींद्र मूंड भी उपस्थित रहे।
जिला प्रमुख में चर्चित नामों में कांग्रेस की प्रवेश जानू और डॉ रंजना सुधींद्र मूंड भी उपस्थित रहे।

बस से पहुंचने पर राजनीतिक चर्चाएं तेज

जिला परिषद सदस्यों के एक साथ बस में कलेक्ट्रेट पहुंचने के घटनाक्रम के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। इसे जिला प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति और सदस्यों की एकजुटता से जोड़कर देखा गया। हालांकि, कांग्रेस नेता विद्याधर जयानी ने बाड़ाबंदी जैसी किसी स्थिति से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बाड़ाबंदी जैसी कोई बात नहीं है। सभी सदस्य खुले घूम रहे हैं। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है।

कल जिला प्रमुख की कुर्सी पर होगा फैसला

जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। जिला परिषद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 41 में से 29 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 11 सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। बहुमत के आंकड़े के लिहाज से कांग्रेस जिला प्रमुख की कुर्सी पर अपना प्रत्याशी जिताने की स्थिति में है।

प्रवेश जानू और डॉ. रंजना मुंड के नाम चर्चा में

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस में प्रवेश जानू और डॉ. रंजना सुधींद्र मुंड के नाम चर्चाओं में रहे हैं। दोनों मंगलवार को शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थीं। अब जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी किस नाम पर अंतिम मुहर लगाती है और चुनावी प्रक्रिया के दौरान क्या समीकरण बनते हैं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77