[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में वचन वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन की पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में वचन वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन की पहल

आमजन को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य, जरूरतमंदों के लिए लगाए जाएंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर

चिड़ावा : शहर के झुंझुनूं रोड स्थित भूतपूर्व सैनिक क्लिनिक के पास नारायण भारती महाराज की प्रेरणा से संचालित वचन वेलनेस सेंटर का शुभारंभ हुआ। राम सेतु वेलफेयर फाउंडेशन की इकाई के रूप में शुरू किए गए इस केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, फिजियोथैरेपी और संतुलित आहार के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पंडित रत्तन शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के मुख्य अतिथि सुरेंद्र अहलावत रहे, जबकि अध्यक्षता श्रीधर विश्वविद्यालय पिलानी के कुलपति डॉ. ओपी गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में झुंझुनूं के आरसीएचओ डॉ. दयानंद उपस्थित रहे।

स्वस्थ रहते हुए ही योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

नीमकाथाना के डॉ. सागरमल चौधरी ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बीमारी होने के बाद ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहते हुए भी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि डॉ. हरीश कुमार पिछले 25 वर्षों से शेखावाटी क्षेत्र में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों लोगों ने इस क्षेत्र में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि बदलती जीवनशैली में शारीरिक श्रम की कमी और असंतुलित खानपान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन रहे हैं। स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

प्रकृति से जुड़ने और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर

कुलपति डॉ. ओपी गुप्ता ने पंचतत्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के साथ जुड़कर रहने का संदेश दिया। उन्होंने सुबह टहलने, प्रातःकालीन धूप लेने, पर्याप्त पानी पीने और खुले वातावरण में समय बिताने जैसी आदतें अपनाने पर जोर दिया।

जरूरतमंदों के लिए लगेंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर

डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि वचन वेलनेस सेंटर के माध्यम से आमजन को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विकास सोनी ने बताया कि राम सेतु वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

समारोह में डॉ. सुनीता, विमल खेतान, डॉ. सुमन, मोहित, रणवीर सिंह थालौर, गणेश चेतीवाल, अनिल शर्मा, अनुप सिंहाग, विक्रम सिंह, विशाल खेतान, राकेश गुर्जर, प्रशांत पचार, अशोक जोशी, रमेश अग्रवाल और पंकज धतरवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77