[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिबंध कागजों में, जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन; हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिबंध कागजों में, जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन; हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

चूरू के जयपुर रोड पर क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन, दो रेलवे फाटकों पर पुल निर्माण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था; 10 फीट के संकरे रास्ते पर लग रहा जाम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के जयपुर रोड स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया पर भारी वाहनों की आवाजाही ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुलिया की जर्जर हालत को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद बड़े वाहन लगातार पुलिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में हजारों यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। सवाल यह है कि जब विभाग ने प्रतिबंध लगा रखा है तो उसकी पालना करवाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

दो रेलवे फाटकों पर निर्माण, वैकल्पिक मार्गों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं

शहर के पूनिया कॉलोनी और अग्रसेन नगर रेलवे फाटकों पर इन दिनों पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पूनिया कॉलोनी फाटक बंद होने के कारण यातायात अंडरब्रिज से संचालित किया जा रहा है। वहीं अग्रसेन नगर फाटक पर निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित है। दोनों स्थानों पर सुरक्षित और पर्याप्त वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

10 फीट के रास्ते पर वाहनों का दबाव, दिनभर जाम

अग्रसेन नगर फाटक से जयपुर की ओर जाने के लिए महज 10 फीट चौड़ा रास्ता बचा है। विवाह समारोहों के चलते वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और विकट हो गई है। संकरे मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच प्रतिबंधित भारी वाहनों का क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरना किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा रहा है।

प्रतिबंध लगाया, लेकिन पालना कौन करवाएगा?

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुलिया की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक तो लगा दी, लेकिन धरातल पर प्रतिबंध बेअसर नजर आ रहा है। आखिर जिम्मेदार विभाग इस मामले में सख्ती क्यों नहीं दिखा रहे हैं? यदि जर्जर पुलिया पर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

जरूरत है कि जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त पुलिया पर भारी वाहनों की आवाजाही रोके। साथ ही दोनों रेलवे फाटकों पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को जाम से राहत मिले और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77