रींगस में पेट्रोल लेने गए व्यक्ति की बाइक चोरी:खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
रींगस में पेट्रोल लेने गए व्यक्ति की बाइक चोरी:खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
रींगस : रींगस में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर मालिक का भाई उसे सड़क किनारे खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था। वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। मामले में बाइक मालिक ने मंगलवार शाम को पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, सुरेश कुमार बलाई पुत्र बालूराम निवासी बलाइयों का मोहल्ला, दादिया रामपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई रमेश कुमार घर के जरूरी काम से रींगस आया था।
काम पूरा होने के बाद रमेश बाइक से दादिया रामपुरा लौट रहा था। खाटूश्यामजी मोड़ से आगे पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर रमेश बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेट्रोल लेने चला गया।
कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद बाइक मालिक की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566886


