[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख का साइबर फ्रॉड:युवक के अकाउंट से भी एक लाख निकले; अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख का साइबर फ्रॉड:युवक के अकाउंट से भी एक लाख निकले; अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए रुपए

बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख का साइबर फ्रॉड:युवक के अकाउंट से भी एक लाख निकले; अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए रुपए

सीकर : सीकर में 61 साल के बुजुर्ग और 36 साल के युवक से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख और युवक के अकाउंट से 1 लाख रुपए निकले, जो अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए। अब पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

बुजुर्ग नारुराम ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि 21 नवंबर को उनके बैंक अकाउंट से 2.50 लाख रुपए निकल गए। कोई भी ओटीपी या कॉल उनके पास नहीं आया। मैसेज आने पर उन्हें अकाउंट से पैसे निकलने का पता चला। अकाउंट से जो रुपए निकले, वह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए।

वहीं, 36 साल के युवक इंद्रकुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपए 22 नवंबर के दिन निकल गए। इसका पता उन्हें मैसेज आने पर चला। दोनों ही मामलों में अब पुलिस उन बैंक डिटेल की जानकारी जुटा रही है, जिनमें पीड़ित लोगों के अकाउंट से रुपए ट्रांसफर हुए हो। पुलिस अब उन अकाउंट होल्डर से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77