लक्ष्मणगढ़-बलारां की 30 में से 19 सीटों पर महिलाएं जीतीं:63.33 प्रतिशत रही महिलाओं की हिस्सेदारी; दोनों जगह कांग्रेस के पास बहुमत
लक्ष्मणगढ़-बलारां की 30 में से 19 सीटों पर महिलाएं जीतीं:63.33 प्रतिशत रही महिलाओं की हिस्सेदारी; दोनों जगह कांग्रेस के पास बहुमत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की दोनों पंचायत समितियों के 30 वार्डों के नतीजों ने ग्रामीण राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को सामने ला दिया है। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, लेकिन लक्ष्मणगढ़ और नवगठित बलारां पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में महिलाओं ने आरक्षित सीटों से आगे बढ़कर जीत दर्ज की है। दोनों पंचायत समितियों की कुल 30 सीटों में से 19 पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है। इस तरह महिलाओं की भागीदारी 63.33 प्रतिशत रही, जबकि पुरुष प्रत्याशी केवल 11 सीटों पर जीत सके।
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति की 15 सीटों में से 8 पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। यहां महिलाओं के लिए 7 सीटें आरक्षित थीं। इसी तरह बलारां पंचायत समिति की 15 सीटों में से 11 पर महिला प्रत्याशी विजयी रहीं, जबकि यहां भी 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। यानी दोनों पंचायत समितियों में महिलाओं ने 5 ओपन सीटों पर भी जीत हासिल की।
ओबीसी वर्ग की महिलाओं का रहा दबदबा
दोनों पंचायत समितियों में निर्वाचित 19 महिला सदस्यों में सबसे अधिक 12 महिलाएं ओबीसी वर्ग से हैं। इसके अलावा 5 सामान्य वर्ग और 2 अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। कुल 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, जिनमें 10 सामान्य महिला, 2 ओबीसी महिला और 2 एससी महिला सीटें शामिल थीं।
भाजपा की 9 सीटों में 6 महिलाएं जीतीं
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में भाजपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की, इनमें 3 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं बलारां पंचायत समिति में भाजपा ने 5 सीटें जीतीं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। तथा यहां कांग्रेस ने 8 सीटें जीती जिनमें से 6 महिला है इसके अलावा निर्दलीय जीते दो प्रत्याशी भी दोनों महिला है
सबसे बड़ी व छोटी जीत भी महिलाओं के नाम दोनों पंचायत समितियों में सबसे बड़े व कम अंतर से जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशी भी महिलाएं ही हैं। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 से भाजपा की डॉ. नीतू चौधरी ने 1,381 वोटों के अन्तर से सबसे बड़ी व वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की अनिता कुमारी ने 122 वोटों के अन्तर से सबसे छोटी जीत दर्ज की। वहीं बलारां पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की मनीषा ने 1,100 वोटों के अंतर से सबसे बड़ी व वार्ड नंबर 13 से भाजपा की रंजना शर्मा ने मात्र 22 वोटों के अन्तर से सबसे छोटी जीत हासिल की।
सबसे कम उम्र की विजेता भी महिलाएं
युवा प्रतिनिधित्व के मामले में भी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से भाजपा की 21 वर्षीय कोमल कंवर ने जीत दर्ज की। वहीं बलारां पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 से 24 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहा बगड़िया निर्वाचित हुईं। दोनों पंचायत समितियों में सबसे कम उम्र के विजेता प्रत्याशी महिलाएं हैं।
प्रधान पद के चयन में कांग्रेस के सामने चुनौती दोनों पंचायत समितियों में प्रधान का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस के सामने प्रधान पद के लिए चेहरे का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस ने 15 में से 10 और बलारां में 15 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों जगह बहुमत के साथ कई महिला सदस्य प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566838
