शालोदड़ा में सड़क पर भरा गंदा पानी:स्टेट हाईवे 37डी पर जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को परेशानी
शालोदड़ा में सड़क पर भरा गंदा पानी:स्टेट हाईवे 37डी पर जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को परेशानी
पाटन : पाटन में ग्राम पंचायत शालोदड़ा के पास घरों का गंदा पानी स्टेट हाईवे 37डी पर बह रहा है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव और कीचड़ हो गया है। लगातार पानी बहने से सड़क भी खराब हो रही है। इस हाईवे से रोज दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। बड़ी संख्या में राहगीर भी यहां से आते-जाते हैं। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। यह समस्या किसी गली-मोहल्ले में नहीं, बल्कि स्टेट हाईवे पर है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से उसे नुकसान पहुंच रहा है। आसपास गंदगी और बदबू की समस्या भी हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2566817

