[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज वित्तिय सलाहकार ने किया गणेश्वर का दौरा:कहा- आय के स्रोत नहीं बढ़ाए तो पंचायतों को नहीं मिलेगा विकास राशि का 20% हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पंचायतीराज वित्तिय सलाहकार ने किया गणेश्वर का दौरा:कहा- आय के स्रोत नहीं बढ़ाए तो पंचायतों को नहीं मिलेगा विकास राशि का 20% हिस्सा

पंचायतीराज वित्तिय सलाहकार ने किया गणेश्वर का दौरा:कहा- आय के स्रोत नहीं बढ़ाए तो पंचायतों को नहीं मिलेगा विकास राशि का 20% हिस्सा

नीमकाथाना : पंचायत राज विभाग की वित्तीय सलाहकार ने मंगलवार को गणेश्वर ग्राम पंचायत का दौरा किया। उन्होंने पंचायत के कामकाज की जानकारी ली और पंचायत भवन में बैठक की। इस दौरान अंजू गोयल ने कहा- पंचायतों को खुद की आय के स्रोत बढ़ाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा नहीं मिलेगा।

गोचर और सिवायचक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश

उन्होंने पंचायत के अधीन गोचर और सिवायचक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही वहां आय के साधन विकसित करने को कहा। उन्होंने बताया कि गोचर जमीन पर पशुओं का चारा उगाकर बेचा जा सकता है। अंजू गोयल ने पंचायत की दुकानों का किराया बढ़ाने को भी कहा। इसके अलावा गांवों की सफाई पर होने वाले खर्च को खुद की आय से जोड़ने के निर्देश दिए।

तीर्थ धाम की व्यवस्थाएं देखीं, ग्रामीणों से की बात

इसके बाद अंजू गोयल गणेश्वर स्थित तीर्थ धाम पहुंचीं। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं और ग्रामीणों से बात की। वार्ड पंच कमलेश वर्मा ने बताया- धाम के विकास का प्रोजेक्ट सरकार को भेजा गया है। बजट मिलने पर विकास का काम आगे बढ़ सकेगा। इस पर अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पंचायत का सहयोग करने की अपील की, ताकि धाम और गांव का विकास आगे बढ़ सके।

इस दौरान विकास अधिकारी हरिसिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी विकास कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अमित शर्मा, सुरेश शर्मा, उमाशंकर, सरपंच हेमराज वर्मा, घासीलाल अग्रवाल, अशोक भट्ट, ग्यारसीलाल यादव और टीकूराम यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77