चिड़ावा में देव दिवाली पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ:हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति का विशेष श्रृंगार, आरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
चिड़ावा में देव दिवाली पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ:हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति का विशेष श्रृंगार, आरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
चिड़ावा : चिड़ावा में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की ओर से देव दिवाली मनाई गई। इस अवसर पर जोशियों की बगीची स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भगवान की मूर्ति का विशेष श्रृंगार भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडल के देवी दत्त शर्मा, संजय व्यास, राजीव व्यास, राजेंद्र इंदौरिया, गुलझारी लाल जांगिड़, विष्णु जोशी और केशव शर्मा सहित वरिष्ठ नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
रात में करेंगे दीप प्रज्वलित
पाठ के समापन पर सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, देव दिवाली के अवसर पर रात्रि में दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2566413

