रीना देवी सरपंच बनने के बाद मंदिर पहुंचीं:समर्थकों के साथ रंवा से पचेरी कलां तक निकाली रैली, बाजार में लोगों ने किया स्वागत
रीना देवी सरपंच बनने के बाद मंदिर पहुंचीं:समर्थकों के साथ रंवा से पचेरी कलां तक निकाली रैली, बाजार में लोगों ने किया स्वागत
पचेरी : ग्राम पंचायत रंवा की नवनिर्वाचित सरपंच रीना देवी ने जीत के बाद पचेरी कलां स्थित श्री करणी धाम मंदिर में पूजा की। वह समर्थकों और ग्रामीणों के साथ खुली गाड़ी में रंवा से मंदिर पहुंचीं। पचेरी कलां बस स्टैंड से शुरू हुई रैली मुख्य और पुराने बाजार से गुजरी। समर्थक डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते चले। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर रीना देवी का स्वागत किया।
मंदिर में रीना देवी ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने करणी माता को नोटों की माला पहनाई और नारियल चढ़ाया। उन्होंने ग्राम पंचायत रंवा के विकास और इलाके में सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री करणी धाम में अर्जी लगाने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। चुनाव से करीब 6 महीने पहले रीना देवी ने मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा से आशीर्वाद लिया था। उस समय शर्मा ने ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर लिखित भविष्यवाणी की थी कि रीना देवी सरपंच बनेंगी।
चुनाव नतीजे आने के बाद इस भविष्यवाणी की चर्चा इलाके में हो रही है। मंदिर दर्शन के बाद रीना देवी और उनके पति महेश गुर्जर ने पंडित विकास शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंवा और पचेरी कलां के सैकड़ों ग्रामीण, युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2566411

