तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत
चंवरा कैंप के पास सोमवार देर शाम हुआ हादसा, गढ़ला कलां से आ रहा था बाइक सवार; पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : चंवरा कैंप के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गढ़ला कलां निवासी मोहर सिंह सोहू (48) के रूप में हुई है। वह सोमवार देर शाम बाइक से गढ़ला कलां से चंवरा कैंप की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2563857


