शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला बदल सकती है समाज की दिशा : डॉ. शर्मा
बबाई कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर, छात्राओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
खेतड़ी : राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत द्वितीय एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान हुआ। छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और समाज सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता डॉ. देवीशंकर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपनी क्षमताओं को पहचानने, कौशल विकास पर ध्यान देने और प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने का आत्मविश्वास विकसित करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार मिश्र, डॉ. सुरेंद्र सैनी, पवन कुमार जोशी, जयप्रकाश, मूलचंद सैनी, सरिता बाजिया, अनीता सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563815

