[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मन्दिर में उत्सव का आयोजन:दक्षिण भारत के पंडितों ने करवाए अनुष्ठान, 24 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगा ब्रह्मोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मन्दिर में उत्सव का आयोजन:दक्षिण भारत के पंडितों ने करवाए अनुष्ठान, 24 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगा ब्रह्मोत्सव

सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मन्दिर में उत्सव का आयोजन:दक्षिण भारत के पंडितों ने करवाए अनुष्ठान, 24 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगा ब्रह्मोत्सव

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के देशभर में प्रसिद्ध वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में गुरुवार से रविवार तक 21वें पवित्र उत्सव (श्री महाविष्णु यज्ञ) का आयोजन हुआ। चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया ने बताया कि 19 नवम्बर से 22 नवम्बर तक दक्षिण भारत के विद्वान पंडितो ने विश्व कल्याण, सुख शांति, संतुष्टि, आत्मा शुद्धि एवं वर्ष भर में की गई त्रुटियों की क्षमा याचना के लिए इस पवित्र उत्सव में अनुष्ठान करवाए। पवित्र उत्सव के लिए हर साल दक्षिण भारत के कुंभकोणम से पंडित कृष्ण कुमार भट्टर के नेतृत्व में 12 विद्वान पंडित यहां आकर अनुष्ठान संपन्न करवाते हैं।

विश्वकसेन की सवारी निकाली

पवित्र उत्सव में गुरुवार को विश्वकसेन पूजन, भूमि पूजन, पवित्र माला पूजन के बाद शाम को विश्वकसेन की सवारी निकाली गई। शुक्रवार को सुबह रक्षा बंधन, पवित्र माला धारण कर यज्ञ शाला में भगवान का प्रवेश, यज्ञ के साथ सुबह शाम मन्दिर परिसर में भगवान की सवारी निकाली गई। शनिवार को भगवान का हवन हुआ। रविवार को अभिषेक के बाद पूर्णाहुति हुई। जिसके बाद भगवान को वापस मन्दिर में विराजित किया गया। 24 से 29 नवम्बर तक वेंकटेश्वर भगवान का तीसवां ब्रह्मोत्सव आयोजित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77