घर में घुसकर महिला से मारपीट:सिर, हाथ और पैर पर चोट आईं; गंभीर हालत में रेफर
घर में घुसकर महिला से मारपीट:सिर, हाथ और पैर पर चोट आईं; गंभीर हालत में रेफर
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छीलावाली के खानियावाली गांव में रविवार को एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। घायल महिला को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
महिला मन्नी देवी (55) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा रिश्तेदारी में शादी के लिए कपड़े देने घर से बाहर गया था। उनके पति फूलचंद, जिन्हें दिल की बीमारी है, घर में चारपाई पर लेटे थे।
मन्नी देवी के मुताबिक, इसी दौरान रामावतार, कमली देवी और शर्मिला घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। मन्नी देवी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।
उन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2563215


