दिव्यांग दिवस का कार्यक्रम शहर से बाहर नहीं, बीचोंबीच हो आयोजित, दिव्यांगजनों ने उठाई मांग
3 दिसंबर को होने वाले आयोजन का स्थान बदलने की मांग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विश्व दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को शहर से बाहर के बजाय शहर के मध्य में करवाने की मांग को लेकर सोमवार को दिव्यांगजनों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक के.के. चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपा। रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल सुगम और सुविधाजनक होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसमें भाग ले सकें।
प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि शहर से दूर कार्यक्रम आयोजित होने पर दिव्यांगजनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन शहर के बीच स्थित किसी सुगम स्थान पर किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को आमंत्रित कर सम्मानित करने की भी मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दिव्यांग दिवस का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मान देना है। इसलिए कार्यक्रम का आयोजन ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां सभी की पहुंच आसान हो। उन्होंने विभाग से मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
ज्ञापन देने वालों में राजस्थान विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कस्वा, जाहिर खान, नबी अगवान, सद्दाम हुसैन, तैयब अली टेलर, कालू मोहम्मद और शफीक कुरैशी सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563193


