जयसिंहपुरा में विश्व शांति के लिए यज्ञ हुआ:श्रद्धालुओं ने समाज में सकारात्मक विचार, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया
जयसिंहपुरा में विश्व शांति के लिए यज्ञ हुआ:श्रद्धालुओं ने समाज में सकारात्मक विचार, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया
बुहाना : जयसिंहपुरा गांव में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के लिए विश्व शांति सद्बुद्धि यज्ञ हुआ। वीरेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में हुए यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। यज्ञ के यजमान सूबेदार रतन सिंह रहे। यज्ञ के ब्रह्मा वीरसेन शास्त्री ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने समाज में सकारात्मक विचार, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया और वीरेन्द्र शास्त्री का सम्मान किया गया। उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर यादराम, सरिता, लाली, पहलवान विजेन्द्र और माया सहित ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563075


