एचसीएल के 60 साल पूरे होने पर केसीसी अस्पताल में रक्तदान शिविर, 109 यूनिट रक्त संग्रहित
हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में युवाओं, कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान
खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हीरक जयंती वर्ष के तहत सोमवार को खेतड़ीनगर स्थित केसीसी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कंपनी की ओर से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, कंपनी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 109 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और कर्मचारियों ने आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। एचसीएल के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दीपिका खुराणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहाप्रबंधक सिविल मनीष गवई, उपमहाप्रबंधक मैकेनिकल भूपेश बंबोरिया, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रशासन) विपिन शर्मा, सरपंच हरीराम गुर्जर तथा सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन कमलेश कुमार उपस्थित रहे।
अतिथियों की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई तथा रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया।

बीडीके अस्पताल की टीम ने किया रक्त संग्रह
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स इकाई की ओर से आयोजित इस शिविर में बीडीके अस्पताल रक्तकोष, झुंझुनूं के पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकाश कुमार के सानिध्य में श्याम सुंदर शर्मा, रजनी राव, विरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, सुलोचना चौधरी, नरेश कुमार पूरी टीम ने चिकित्सा देखरेख में रक्त संग्रह का कार्य किया। पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में संपन्न हुई।
वहीं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की कॉपर शाखा के घनश्यामदास और उनकी टीम ने शिविर में सेवा कार्यों के माध्यम से सहयोग प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा : बोहरा
मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हीरक जयंती वर्ष के तहत विभिन्न सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान ऐसा कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाली टीमों की सराहना की।

109 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका महत्व किसी जरूरतमंद मरीज के लिए बेहद खास होता है। आपातकालीन परिस्थितियों और उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता का योगदान किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में 109 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर के समापन पर रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना की सराहना की गई।
कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर घनश्याम, डॉ. एसए हादी, डॉ. रजनीश कुमार, दीपक, विकास, स्नेहलता, घनश्यामदास, केवीडी बाबू, अभिषेक पारीक, राजेश डांढेल, जितेंद्र सिंह कतियाल, मनोज, पार्वती, बाबूलाल, जगदीश सिंह सोडा, मोनिका, सुधा शर्मा, सीके ज्योतिष व बाबूलाल सैनी, इंद्रा कुमार और भूषण रोजा सहित एचसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एचसीएल के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 109 यूनिट रक्त संग्रहित होना आयोजन की प्रमुख उपलब्धि रही। युवाओं, कर्मचारियों और आमजन की सहभागिता ने हीरक जयंती वर्ष के कार्यक्रम को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए मानवता और सहयोग का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563060
