[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रमुख के बाद 26 नवंबर को चुना जाएगा सीकर का उप जिला प्रमुख, चुनाव कार्यक्रम घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जिला प्रमुख के बाद 26 नवंबर को चुना जाएगा सीकर का उप जिला प्रमुख, चुनाव कार्यक्रम घोषित

जिला प्रमुख के बाद 26 नवंबर को चुना जाएगा सीकर का उप जिला प्रमुख, चुनाव कार्यक्रम घोषित

सीकर : जिला प्रमुख के चुनाव के अगले दिन 26 नवंबर को सीकर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद का चुनाव होगा। इसके लिए गुरुवार सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। इच्छुक प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी।

जिला कलेक्टर ने सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से निर्धारित समय पर जिला परिषद सभागार में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77