[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पुलिस ने ढूंढ निकाले 79 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए तो खिले चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पुलिस ने ढूंढ निकाले 79 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए तो खिले चेहरे

विशेष अभियान में सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए मोबाइल, पुलिस ने लोगों को बताए फोन गुम होने पर जरूरी कदम

झुंझुनूं : जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झुंझुनूं पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 79 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताया।

जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की सहायता से गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाया। इसके बाद संबंधित मोबाइल मालिकों की पहचान कर उन्हें फोन सुपुर्द किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों की संपत्ति वापस दिलाने के साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत दर्ज करवाएं शिकायत

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नागरिक सेवाएं अनुभाग में गुमशुदगी दर्ज करवाएं। इसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करवाएं, ताकि फोन का दुरुपयोग रोका जा सके। इसके लिए मोबाइल का बिल, पहचान पत्र और गुमशुदगी रिपोर्ट की आवश्यकता होगी।

पुलिस ने बताया कि गुम हुए मोबाइल में लगी सिम को भी तत्काल बंद करवाकर उसी नंबर की नई सिम प्राप्त करनी चाहिए। जो व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं करवा सकते, वे नजदीकी पुलिस थाने में जाकर सहायता ले सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77