[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:नीमकाथाना के चला बस स्टैंड पर हुआ हादसा, टायर के नीचे आया सिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:नीमकाथाना के चला बस स्टैंड पर हुआ हादसा, टायर के नीचे आया सिर

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत:नीमकाथाना के चला बस स्टैंड पर हुआ हादसा, टायर के नीचे आया सिर

नीमकाथाना : नीमकाथाना के चला कस्बे के बस स्टैंड पर रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चला निवासी अशोक कुमार चाहर (22) पुत्र रविन्द्र चाहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार स्कूटी से बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गए। हादसे में सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को सौंपा शव

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शव को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तेज रफ्तार से ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड से पत्थर और बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही और भीड़ रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। इससे लोगों में नाराजगी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77