[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में डॉ. नीतू चौधरी 1,381 वोटों से जीतीं:बलारां में रंजना शर्मा की 22 मतों से जीत; कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में डॉ. नीतू चौधरी 1,381 वोटों से जीतीं:बलारां में रंजना शर्मा की 22 मतों से जीत; कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहीं

लक्ष्मणगढ़ में डॉ. नीतू चौधरी 1,381 वोटों से जीतीं:बलारां में रंजना शर्मा की 22 मतों से जीत; कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहीं

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के परिणामों में लक्ष्मणगढ़ और नवगठित बलारां पंचायत समिति में जीत के अंतर को लेकर कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीतू चौधरी ने 1,381 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

वहीं वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा कंवर 1,243 वोटों से विजयी रहीं। दोनों ने यहां सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। दूसरी ओर वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की अनिता कुमारी ने 122 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

नवगठित बलारां पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा ने 1,100 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी रंजना शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज 22 वोटों से हराया। दोनों पंचायत समितियों में बड़े अंतर से जीत के साथ करीबी मुकाबले भी चर्चा में रहे।

कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस तीसरे स्थान पर

चुनाव परिणामों में कुछ वार्डों में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5, 6 और 15 में भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वार्ड नंबर 11 और 14 में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। बलारां पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5, 6 और 11 में भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

तीन वार्डों में दूसरे स्थान पर रही आरएलपी

पंचायत समिति चुनाव में आरएलपी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में पार्टी ने 10 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। इनमें वार्ड नंबर 4, 6 और 11 में आरएलपी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। इससे इन वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आरएलपी के प्रत्याशियों ने भी मुकाबले को प्रभावित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77