[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 28 नवंबर को:सीकर जिले के 18 केंद्रों पर सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 28 नवंबर को:सीकर जिले के 18 केंद्रों पर सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा

जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 28 नवंबर को:सीकर जिले के 18 केंद्रों पर सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा

सीकर : सीकर में जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को होगा। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक सीकर जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।

वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in या परीक्षा पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में तकनीकी परेशानी होने पर अभ्यर्थी कार्यालय समय में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा jnvpsikar@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।

ये दस्तावेज और सामग्री लाना जरूरी

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक पहुंचना होगा। यानी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ में प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति, वैध फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड या सरकारी मूल निवास प्रमाण पत्र और जन्मतिथि सत्यापन के लिए संबंधित प्रमाण पत्र लाना होगा। परीक्षार्थी केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन ला सकेंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77