लिसाड़िया गांव में युवक ने सुसाइड किया:सुबह कमरे में लोहे की गाटर से लटका मिला शव, प्राइवेट स्कूल में गाड़ी चलाता था
लिसाड़िया गांव में युवक ने सुसाइड किया:सुबह कमरे में लोहे की गाटर से लटका मिला शव, प्राइवेट स्कूल में गाड़ी चलाता था
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के लिसाड़िया गांव में 23 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक श्रवण सिंह उर्फ सोनू शेखावत पुत्र जयसिंह शेखावत रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे खोला। अंदर श्रवण लोहे की गाटर से चुन्नी के सहारे लटका मिला।
सूचना पर श्रीमाधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। श्रवण एक प्राइवेट स्कूल में गाड़ी चलाता था। उसके पिता भी वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। श्रवण अविवाहित था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561136
