[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सड़क पर महिलाओं और युवतियों ने लगाई दौड़:4 किमी. की वाॅकथाॅन से दिया स्वस्थ सीकर-महिला सशक्तीकरण का दिया मैसेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सड़क पर महिलाओं और युवतियों ने लगाई दौड़:4 किमी. की वाॅकथाॅन से दिया स्वस्थ सीकर-महिला सशक्तीकरण का दिया मैसेज

सीकर में सड़क पर महिलाओं और युवतियों ने लगाई दौड़:4 किमी. की वाॅकथाॅन से दिया स्वस्थ सीकर-महिला सशक्तीकरण का दिया मैसेज

सीकर : सीकर में पहली बार महिलाओं के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन के जरिए महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और फिट इंडिया का संदेश दिया गया। अखिल भारतीय महिला परिषद शाखा सीकर और कर्मा बाई जाट महिला संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह शहर में वॉकथॉन किया।

सीकर सिटी DSP नवनीत कौर और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. रामदेव चौधरी ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. दीपिका चौधरी और पूजा चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। वॉकथॉन पुलिस लाइन ग्राउंड से शुरू होकर कल्याण सर्किल और तापड़िया बगीची होते हुए वापस कल्याण सर्किल से पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहुंची। दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र दिए गए। मेडिकल टीम में डॉ. भारती चौधरी तथा डॉ. रमेश चौधरी मौजूद रहे।

महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता के लिए काम कर रही संस्था

सीकर इकाई अध्यक्ष पूजा चौधरी ने बताया- अखिल भारतीय महिला परिषद 100 साल से महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। इस दौरान महिला योग पतंजलि, लक्ष्या उड़ान फाउंडेशन, यूथ विंग संयुक्ता ग्रुप, एपीएस स्कूल और नर्सिंग कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं शामिल रहीं। आयोजन में शारदा सैनी, डॉ. गरिमा शर्मा, श्रेया मील, सुनीता मील, पुष्पा भास्कर, डॉ. मंजू हुंडा और किरण कुमावत सहित काफी लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77