सीकर की शिवसिंहपुरा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत:9 महीने में दूसरे भाई ने तोड़ा दम; अचानक बिगड़ी तबियत
सीकर की शिवसिंहपुरा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत:9 महीने में दूसरे भाई ने तोड़ा दम; अचानक बिगड़ी तबियत
सीकर : सीकर की शिवसिंहपुरा जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी 63 वर्षीय भाउद्दीन है, जो सीकर के मोहल्ला बिसातियान चौक का रहने वाला था। वह जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2025 से ज्युडिशियल कस्टडी में शिवसिंहपुरा जेल में बंद था।
जेल अधीक्षक इंद्र कुमार के अनुसार, भाउद्दीन की शुक्रवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गई थी। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए सीकर के SK अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जयपुर में इलाज के दौरान शनिवार को भाउद्दीन ने दम तोड़ दिया।
हार्ट फेल की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट फेल होना माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पहले भाई की भी इसी साल जेल में हुई थी मौत यह मामला चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि मृतक भाउद्दीन के भाई फखरुद्दीन की भी इसी साल 4 फरवरी को सीकर जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। महज कुछ ही महीनों के अंतराल में एक ही परिवार के दो भाइयों की जेल में तबीयत बिगड़ने से हुई मौत से परिजन गहरे सदमे में है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559585

