[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशुधन बचाने आग में कूदा युवक, हाथ-पैर झुलसे:अलाव की चिंगारी ने मचाई तबाही, समय रहते बचे मवेशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशुधन बचाने आग में कूदा युवक, हाथ-पैर झुलसे:अलाव की चिंगारी ने मचाई तबाही, समय रहते बचे मवेशी

पशुधन बचाने आग में कूदा युवक, हाथ-पैर झुलसे:अलाव की चिंगारी ने मचाई तबाही, समय रहते बचे मवेशी

चूरू : चूरू के झाड़सर छोटा गांव में शनिवार सुबह अलाव से लगी आग ने एक झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़े में बंधे पशुधन को बचाने के लिए अंदर घुसे राधेश्याम (34) के हाथ-पैर झुलस गए। हालांकि, उन्होंने समय रहते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे पशुधन को कोई नुकसान नहीं हुआ। परिजन उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

बच्चों के अलाव तापने के दौरान लगी आग

बनवारीलाल ने बताया कि उनके भाई गणेशाराम नायक के घर में बच्चे सर्दी से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे से घर के झोपड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़े में पशुधन बंधा हुआ था, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

पशुओं को बचाने के प्रयास में झुलसे

आग लगने की जानकारी मिलते ही राधेश्याम पशुओं को बचाने के लिए झोपड़े में घुस गए। उन्होंने पशुओं को खोलकर बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से उनके हाथ-पैर झुलस गए। हालांकि, उनकी कोशिश से सभी पशु सुरक्षित बाहर निकल आए।

डीबी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन राधेश्याम को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल राधेश्याम अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी को भी भेज दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet