झुंझुनूं जिला परिषद के रोचक मुकाबले:वार्ड कांग्रेस और 6 भाजपा ने करीबी मुकाबलों में जीते, 11 में फैसला 1000 से भी कम
झुंझुनूं जिला परिषद के रोचक मुकाबले:वार्ड कांग्रेस और 6 भाजपा ने करीबी मुकाबलों में जीते, 11 में फैसला 1000 से भी कम
झुंझुनूं : जिला परिषद के 41 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, लेकिन सभी वार्डों में मुकाबला एकतरफा नहीं रहा। जिले के 11 वार्ड ऐसे रहे, जहां जीत और हार का अंतर 1 हजार वोट से भी कम रहा। इन वार्डों में आखिरी वोटों तक मुकाबले की स्थिति बनी रही। कांग्रेस ने ऐसे 5 वार्ड जीते, जबकि भाजपा ने 6 वार्डों में बेहद करीबी मुकाबले के बावजूद जीत दर्ज की।
इन परिणामों में सबसे कम अंतर वार्ड 24 में रहा। यहां कांग्रेस के रतिराम ने भाजपा के राजपाल सैनी को केवल 148 वोटों से हराया। वार्ड 32 में कांग्रेस की अनिता 305 वोटों से जीतीं, जबकि वार्ड 18 में भाजपा की दीक्षा अहलावत ने कांग्रेस के सुनील कुमार को 325 वोटों से हराया।

11 वार्डों में 1 हजार से कम वोटों का अंतर
| वार्ड | विजेता | पार्टी | जीत का अंतर |
| 24 | रतिराम | कांग्रेस | 148 |
| 32 | अनिता | कांग्रेस | 305 |
| 18 | दीक्षा अहलावत | भाजपा | 325 |
| 3 | डॉ. निकिता | कांग्रेस | 437 |
| 34 | सुरेंद्र कुमार भाटिया | भाजपा | 581 |
| 14 | सरोज देवी | भाजपा | 594 |
| 12 | सरस्वती जांगिड़ | कांग्रेस | 712 |
| 36 | कल्पना गोयत | भाजपा | 829 |
| 26 | अमर सिंह | कांग्रेस | 837 |
| 4 | विमल कंवर | भाजपा | 882 |
| 37 | अंजू काला | भाजपा | 894 |

भाजपा की करीबी जीत वाले वार्ड
| वार्ड | भाजपा विजेता | जीत का अंतर |
| 18 | दीक्षा अहलावत | 325 |
| 34 | सुरेंद्र कुमार भाटिया | 581 |
| 14 | सरोज देवी | 594 |
| 36 | कल्पना गोयत | 829 |
| 4 | विमल कंवर | 882 |
| 37 | अंजू काला | 894 |

कांग्रेस की करीबी जीत वाले वार्ड
| वार्ड | कांग्रेस विजेता | जीत का अंतर |
| 24 | रतिराम | 148 |
| 32 | अनिता | 305 |
| 3 | डॉ. निकिता | 437 |
| 12 | सरस्वती जांगिड़ | 712 |
| 26 | अमर सिंह | 837 |

वार्ड 24 में सिर्फ 148 वोटों का अंतर
वार्ड 24 में कांग्रेस के रतिराम को 6,478 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजपाल सैनी को 6,330 वोट मिले। दोनों के बीच केवल 148 वोटों का अंतर रहा। जिले के सभी 41 वार्डों में यह सबसे कम जीत का अंतर है।

वार्ड 32 में कांग्रेस की अनिता को 7,969 वोट मिले। भाजपा के गिरबर सिंह को 7,664 वोट मिले। यहां 305 वोटों से जीत का फैसला हुआ। वार्ड 18 में भाजपा की दीक्षा अहलावत 8,924 वोट लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस के सुनील कुमार को 8,599 वोट मिले। जीत का अंतर 325 रहा।
कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अग्निपरीक्षा वाली सीटें
इन 11 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला लगभग बराबरी वाला रहा। कांग्रेस ने पांच वार्डों में जीत हासिल की, जबकि भाजपा छह वार्डों में विजयी रही। इससे साफ है कि जिले में कांग्रेस का सीटों के लिहाज से दबदबा होने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में भाजपा ने मजबूत मुकाबला किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559545
