तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 10 वार्डों में जीत
तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति में भाजपा का दबदबा, 15 में से 10 वार्डों में जीत
तारानगर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति तारानगर पश्चिम (भालेरी) के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में पंचायत समिति तारानगर पश्चिम (भालेरी) के वार्ड संख्या 01 से भाजपा के चेत राम, वार्ड 02 से भाजपा के नीराणनाथ, वार्ड 03 से भाजपा की इमरती, वार्ड 04 से भाजपा के संतलाल, वार्ड 05 से भाजपा की विमला, वार्ड 06 से भाजपा की गायत्री, वार्ड 07 से भाजपा की ललिता, वार्ड 08 से भाजपा की शारदा, वार्ड 09 से कांग्रेस के जयचन्द, वार्ड 10 से कांग्रेस के मनोज कुमार, वार्ड 11 से भाजपा के लीलाधर, वार्ड 12 से माकपा की भंवरी देवी, वार्ड 13 से कांग्रेस के जालुराम, वार्ड 14 से कांग्रेस के संत लाल स्वामी तथा वार्ड 15 से भाजपा की उषा कंवर निर्वाचित हुईं।
इस प्रकार पंचायत समिति तारानगर पश्चिम (भालेरी) के कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 4 तथा माकपा ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556846