सीकर जिला परिषद के 49 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत
भाजपा को 12, माकपा को 1 और निर्दलीय को मिली 1 सीट, विजेता प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने सौंपे प्रमाण-पत्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिला परिषद के सभी 49 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। परिणामों में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 12 सीटें मिलीं। माकपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से कांग्रेस के फूलाराम चौहान 9337 मत प्राप्त कर विजयी रहे। भाजपा के राजेश कुमार रोलन को 7290 मत मिले। क्षेत्र संख्या 2 से भाजपा के सुरेश कुमार को 9930 मत मिले, जबकि कांग्रेस की कृतिका चौधरी को 7109 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र संख्या 3 से कांग्रेस की रजनी कुमारी 8112 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की गणपति मनोज बाटड़ को 7117 मत मिले। क्षेत्र संख्या 4 से भाजपा की मोनिका कंवर ने 11621 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की राजकुमारी को 11362 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 5 से कांग्रेस की सुबिता 10754 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। भाजपा की सन्तोष को 7620 मत मिले। क्षेत्र संख्या 6 से कांग्रेस के योगेश कुमार को 9490 और भाजपा के हरिराम सेवदा को 7793 मत मिले। क्षेत्र संख्या 7 से कांग्रेस के रमेश बेरवाल 11720 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा की राधा रानी को 9991 मत मिले। क्षेत्र संख्या 8 से भाजपा की सुमन कंवर ने 9805 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस की मंजु देवी को 6783 मत मिले। क्षेत्र संख्या 9 से भाजपा के भानाराम महरड़ा 9299 मत प्राप्त कर विजयी रहे।
क्षेत्र संख्या 10 से भाजपा की सुनिता रणवां को 8924 मत मिले, जबकि कांग्रेस की सरिता को 6291 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र संख्या 11 से कांग्रेस की सुनीता गठाला 11277 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा के महेन्द्र सिंह मूवाल को 8431 मत मिले। क्षेत्र संख्या 12 से कांग्रेस के मुकेश कुमार खोखर ने 13236 मत प्राप्त किए। भाजपा के सुरेन्द्र सिंह को 8895 मत मिले। क्षेत्र संख्या 13 से कांग्रेस की संतोष वर्मा 8917 मत लेकर विजयी रहीं। माकपा की ज्योति मेघवाल को 7765 मत मिले। क्षेत्र संख्या 14 से कांग्रेस की मंजू देवी ने 11717 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा की वीना वर्मा को 10469 मत मिले। क्षेत्र संख्या 15 से कांग्रेस के भंवर लाल वर्मा 12649 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा के बनवारी लाल को 10252 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 16 से कांग्रेस की ममता को 11832 मत मिले। भाजपा की सुमन को 10097 मत प्राप्त हुए। क्षेत्र संख्या 17 से कांग्रेस के सुनील चाहर 7569 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा के राजेन्द्र बुरडक को 6816 मत मिले। क्षेत्र संख्या 18 से कांग्रेस की संजू कुमावत ने 11680 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा की इंदिरा चौधरी को 10039 मत मिले। क्षेत्र संख्या 19 से कांग्रेस की चंदा धायल 13175 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की पूजा कुमारी को 9805 मत मिले। क्षेत्र संख्या 20 से माकपा के सुभाष नेहरा ने 11026 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा के रमेश कुमार को 10432 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 21 से भाजपा की सुमन कंवर 7953 मत लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस की नानची को 7564 मत मिले। क्षेत्र संख्या 22 से कांग्रेस के राजेश कुमार ने 12612 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा के महेन्द्र सिंह धायल को 8251 मत मिले। क्षेत्र संख्या 23 से निर्दलीय प्रमिला देवी 8382 मत लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस की सुशीला को 7310 मत मिले। क्षेत्र संख्या 24 से कांग्रेस के महेश कुमार ने 15382 मत प्राप्त किए। भाजपा के सुरेश को 8782 मत मिले। क्षेत्र संख्या 25 से भाजपा की माया देवी 11738 मत लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस की विनोदी देवी को 11413 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 26 से कांग्रेस की सुनीता ने 10968 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा की अनिता को 9004 मत मिले। क्षेत्र संख्या 27 से कांग्रेस की राज राजेश्वरी 13605 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की मिश्री देवी को 9093 मत मिले। क्षेत्र संख्या 28 से कांग्रेस के लोकेश कुमार मीणा ने 10262 मत प्राप्त किए। भाजपा के पूरन मल मीना को 6867 मत मिले। क्षेत्र संख्या 29 से कांग्रेस के अवतार 7735 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा के सुमित कुमार गुर्जर को 6370 मत मिले। क्षेत्र संख्या 30 से भाजपा की धोली ने 9603 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस की सावित्री को 8873 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 31 से कांग्रेस के दिनेश कुमार 10195 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा के कंवर सिंह को 9647 मत मिले। क्षेत्र संख्या 32 से कांग्रेस की सारली देवी ने 10312 मत प्राप्त किए। भाजपा की लाली देवी को 7835 मत मिले। क्षेत्र संख्या 33 से कांग्रेस की श्योपाली 10388 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की बिदामी को 7086 मत मिले। क्षेत्र संख्या 34 से कांग्रेस की सुनिता देवी ने 9654 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा की किरण मीणा को 6884 मत मिले। क्षेत्र संख्या 35 से कांग्रेस के भूपेन्द्र सिंह 7658 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा के विकास यादव को 6207 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 36 से कांग्रेस के विजयपाल कुड़ी ने 12254 मत प्राप्त किए। भाजपा के झाबर सिंह घोसला को 6461 मत मिले। क्षेत्र संख्या 37 से कांग्रेस के राजेश कुमार मांडिया 10957 मत लेकर विजयी रहे। भाजपा की सुशीला देवी को 8796 मत मिले। क्षेत्र संख्या 38 से कांग्रेस के रणवीर सिंह जाट ने 13935 मत प्राप्त किए। भाजपा के विजय खटकड़ को 11017 मत मिले। क्षेत्र संख्या 39 से कांग्रेस की अभिलाषा 12501 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की संतोष देवी गुर्जर को 11287 मत मिले। क्षेत्र संख्या 40 से भाजपा के बाबुलाल गुर्जर ने 11428 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के सुलतान सिंह को 9555 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 41 से कांग्रेस के भूदा राम कुमावत ने 10298 मत प्राप्त किए। भाजपा के देवीलाल को 9756 मत मिले। क्षेत्र संख्या 42 से कांग्रेस की ममता देवी 11000 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की नीलम शर्मा को 10829 मत मिले। क्षेत्र संख्या 43 से कांग्रेस के राकेश कुमार ने 14193 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा के दिनेश कुमार को 9117 मत मिले। क्षेत्र संख्या 44 से भाजपा के ताराचन्द धायल 12824 मत लेकर विजयी रहे। कांग्रेस के अनिल बुरडक को 10166 मत मिले। क्षेत्र संख्या 45 से भाजपा की मनीषा मील ने 12145 मत प्राप्त किए। कांग्रेस की मंजुदेवी को 12076 मत मिले।
क्षेत्र संख्या 46 से कांग्रेस की कमला देवी 10771 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की सुनिता देवी को 9532 मत मिले। क्षेत्र संख्या 47 से कांग्रेस की नसीम बानो ने 7997 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा की जरीना खान को 6636 मत मिले। क्षेत्र संख्या 48 से कांग्रेस की पूजा 11467 मत लेकर विजयी रहीं। भाजपा की स्वीटी कंवर कारंगा को 8361 मत मिले। क्षेत्र संख्या 49 से कांग्रेस की किरण मेघवाल ने 9612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा की विनोद देवी को 7780 मत मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556860