चूरू में इनोवा ने भेड़-बकरियों के रेवड़ को कुचला:बुचावास में करीब 50 पशुओं की मौत, ड्राइवर गाड़ी सहित फरार
चूरू में इनोवा ने भेड़-बकरियों के रेवड़ को कुचला:बुचावास में करीब 50 पशुओं की मौत, ड्राइवर गाड़ी सहित फरार
चूरू : चूरू जिले की तारानगर तहसील के बुचावास गांव में शुक्रवार शाम इनोवा ने भेड़-बकरियों के रेवड़ को कुचल दिया। हादसे में करीब 50 पशुओं की मौत हो गई। घटना तारानगर-सरदारशहर रोड पर अगड़ी नाथ गौशाला के पास हुई। अर्जुन राम सुथार शुक्रवार शाम भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रहे थे। रेवड़ सड़क किनारे चल रहा था, तभी तेज गति से आई इनोवा ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पशुओं की मौत से अर्जुन राम सुथार को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने फरार ड्राइवर की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अर्जुन राम सुथार को मुआवजा देने की भी मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556671

