[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में दो कार और टेंपो में भिड़ंत, 7 घायल:रतनगढ़ मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, दो एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में दो कार और टेंपो में भिड़ंत, 7 घायल:रतनगढ़ मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, दो एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

सरदारशहर में दो कार और टेंपो में भिड़ंत, 7 घायल:रतनगढ़ मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, दो एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

सरदारशहर : सरदारशहर में रतनगढ़ मेगा हाईवे पर राणासर और टोल प्लाजा के बीच गुरुवार को दो कारों और एक टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

दो एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए घायल

सूचना मिलते ही पार्षद सुनील कुमार मीणा ने करीब 10 मिनट में अपनी एंबुलेंस मौके पर भेजी। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। दोनों एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल, सरदारशहर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

सरदारशहर और हनुमानगढ़ के लोग घायल

हादसे में सरदारशहर निवासी प्रकाश सोनी (35), हरि सोनी (43), प्रेमलता सोनी (55) और सीमा सोनी (53) घायल हुए हैं। इनके अलावा हनुमानगढ़ निवासी रविंद्र बेनीवाल और मंजू स्वामी के साथ टेंपो चालक विजय मीणा भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet