[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई सरपंच चुनाव की दोबारा गिनती की मांग:प्रत्याशी ने 31 वोट से हार के बाद मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई सरपंच चुनाव की दोबारा गिनती की मांग:प्रत्याशी ने 31 वोट से हार के बाद मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बबाई सरपंच चुनाव की दोबारा गिनती की मांग:प्रत्याशी ने 31 वोट से हार के बाद मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी की बबाई ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच पद के प्रत्याशी रामनिवास कुमावत ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी खेतड़ी को शिकायत सौंपी है। उन्होंने 16 नवंबर को हुई मतगणना की निष्पक्ष जांच करवाने और पुनर्मतगणना कराने की मांग की है।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान को दी शिकायत में रामनिवास कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत बबाई में 16 नवंबर 2026 को सरपंच पद के लिए मतदान हुआ था। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निर्धारित समय पर संपन्न हुआ। इसके बाद मतगणना होनी थी, लेकिन सरपंच पद के मतों की गिनती रात करीब 2 बजे शुरू की गई।

100 से अधिक मतों पर दो मोहर होने का आरोप

प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी और आरओ की मिलीभगत से विजेता प्रत्याशी गजराज सिधाना को लाभ पहुंचाया गया। चुनाव परिणाम में उन्हें 31 मतों से पराजित घोषित किया गया। उनका आरोप है कि 100 से अधिक मतपत्रों पर दो मोहर लगी हुई थीं और उन पर स्याही भी लगाई गई थी। इन मतों को निरस्त कर दिया गया। आरोप है कि निरस्त मतों को अलग से खिड़की में ले जाकर निरस्त करने की कार्रवाई की गई।

रामनिवास कुमावत ने कहा कि हार-जीत का अंतर केवल 31 मतों का होने के कारण मतों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने सभी मतपत्रों की दोबारा जांच करवाकर पारदर्शी तरीके से पुनर्मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान ही इस मामले से निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को अवगत करवाया गया था, लेकिन शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।

प्रत्याशी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर न्याय दिलाने और बबाई ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना कराने की मांग की है। इस दौरान किशनलाल, विनोद कुमार, जितेंद्र, मोहनलाल, राजकुमार, रामकिशन, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, शिवकुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमार, शिंभूदयाल और गिरधारी लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet