चूरू में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस
13 पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुई मतगणना, निर्वाचन अधिकारी ने सहयोग के लिए जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
जिले में प्रथम चरण (राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण) में सात पंचायत समितियों चांदगोठी मुख्यालय राजगढ़, बीदासर, भानीपुरा, राजगढ़, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और सिद्धमुख में मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर मुख्यालय चूरू और चूरू पंचायत समिति में हुए मतदान की मतगणना करवाई गई।
मतगणना के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेन्द्र खड़गावत, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, अधिकारियों, अभ्यर्थियों, नागरिकों, मीडियाकर्मियों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस जवानों और जिलेवासियों का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसके चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556741
