[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण के लिए स्काउट-गाइड इको क्लब प्रभारियों ने लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण संरक्षण के लिए स्काउट-गाइड इको क्लब प्रभारियों ने लिया संकल्प

झुंझुनूं में जिला स्तरीय इको क्लब आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, 200 से अधिक प्रभारियों ने लिया भाग

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय इको क्लब आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन जमवाय माता मंदिर, भोड़की में किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयपुरवाटी महेंद्र कुमार सैनी की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष नाहर सिंह गिल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यशाला में जिले के 200 से अधिक इको क्लब प्रभारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला प्रभारी सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की इको क्लब एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम योजना के तहत यह आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण का महत्व, पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान, जनचेतना, पर्यावरण एवं विकास में इको क्लब की भूमिका तथा कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा कर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीओ स्काउट महेश कालावत ने इको क्लब विद्यालयों की ओर से किए जाने वाले ग्रीन गुड डीड कार्यों की जानकारी दी। वहीं मुख्यालय आयुक्त डॉ. रामावतार सबलानिया ने कचरा प्रबंधन विषय पर विचार रखे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि स्काउट-गाइड इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों में समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

पॉलीथिन उन्मूलन से जल संरक्षण तक निभाएं जिम्मेदारी

मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है। स्काउट-गाइड पॉलीथिन उन्मूलन, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, पौधारोपण, ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम और वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता ला रहे हैं। उन्होंने इको क्लब प्रभारियों से अपने-अपने विद्यालयों में स्वच्छता चेतना और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्वच्छता, सादगी और अच्छे आचरण को अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नाहर सिंह गिल और जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बाडेट की प्रधानाचार्य मंजू, उत्तरासर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, बसावा की प्रधानाचार्य रेखा जांगिड़, नगली नांगली सलेदीसिंह के प्रधानाचार्य बृजलाल, प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल नागर सहित विभिन्न स्थानीय संघों के सचिव धर्मपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज शर्मा, महेश सैनी, शक्ति सिंह, महेश कुमार बाय, राम सिंह कुल्हरी, मनोहर लाल रणवा, रामचंद्र मीणा, यादराम आर्य, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्काउट-गाइड के पूर्व सीओ एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेंद्र सिंह भाटी के निधन पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet