[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ ने उठाई मांग, निर्दोष पुरुषों को कानूनी संरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की कही बात

हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ ने पुरुषों के संरक्षण और कल्याण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग उठाई। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हल्द्वानी एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजकर दोनों संस्थाओं का गठन शीघ्र करने की मांग की।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शिका सुनीता तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना था कि छेड़छाड़, मारपीट, यौन शोषण, दहेज और दुष्कर्म जैसे मामलों में निर्दोष पुरुषों को भी झूठे मुकदमों में फंसाए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। संस्था ने मांग की कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का समान अवसर मिलना चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार कानूनी मामलों में फंसे पुरुषों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संस्था का मानना है कि पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनने से ऐसे मामलों में पीड़ित पुरुषों को अपनी शिकायत रखने के लिए अलग मंच मिल सकेगा। साथ ही उनके कानूनी और सामाजिक हितों के संरक्षण के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

ज्ञापन में पुरुषों के कल्याण के लिए अलग बजट का प्रावधान करने, सरकारी योजनाएं शुरू करने, झूठे मामलों में फंसाए गए निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने तथा कानूनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी प्रावधान करने की मांग की गई। संस्था ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों के अधिकारों का सम्मान करते हुए समाज में आपसी विश्वास और समानता का वातावरण बनाया जाना चाहिए।

इस दौरान पूर्णिमा रजवार, सुनीता तिवारी, रेनू कांडपाल, अलका टंडन, सौरभ कुमार, महेश साहू, हैप्पी महेश्वरी, यश गुप्ता, रोहित साहू, सुशील साहू, प्रशांत गुप्ता, विनीत टंडन, संदीप यादव, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, जानकी कश्यप, अमित कुमार, सुशील राय, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet