[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचसीएल के 60 वर्ष पूरे होने पर 23 नवंबर को केसीसी अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचसीएल के 60 वर्ष पूरे होने पर 23 नवंबर को केसीसी अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की पहल, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन

खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण होने और हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 23 नवंबर, सोमवार को केसीसी अस्पताल, खेतड़ीनगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

शिविर का आयोजन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की ओर से किया जाएगा। इसमें बीडीके अस्पताल ब्लड बैंक, झुंझुनूं का सहयोग रहेगा, जबकि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की कॉपर शाखा का भी समर्थन रहेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को नई उम्मीद दे सकती हैं। इसी भावना के साथ लोगों से रक्तदान के पुनीत कार्य में सहयोग करने और मानवता की सेवा में भागीदार बनने का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet