मंडावा में ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर पड़ोस युवा संसद आयोजित
विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का किया आह्वान
मंडावा : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र झुंझुनूं और राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर, मंडावा के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालोर और वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. तुलसी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या वंदना कुमारी ने की, जबकि नई किरण नशामुक्ति केंद्र के प्रभारी अविनाश कुमार मील ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य वक्ता डॉ. कपूर थालोर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। डॉ. तुलसी शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी बाधक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने माय भारत पोर्टल से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। महाविद्यालय प्राचार्या वंदना कुमारी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर युवाओं के बीच चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। समापन पर उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक आचार्य अविनाश कुमार मील, डॉ. योगेंद्र, रविकांत मीणा, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, अशोक कुमार सैनी, प्रियंका कुल्हरी, सुनीता और दिनेश का योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556506

